'एग्रीविजन' विश्वविद्यालय समिति गठित:शिवम पांडे बने प्रमुख व आकृति बनीं संयोजक
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKV) के भैरव तालाब स्थित कृषि संकाय परिसर में 'एग्रीविजन' विश्वविद्यालय समिति का गठन किया गया है। संगठन के विस्तार, कृषि शिक्षा और छात्रों के कल्याण को गति देने के उद्देश्य से घोषित इस नई कार्यकारिणी में शिवम पांडे को विश्वविद्यालय प्रमुख और आकृति कुमारी को विश्वविद्यालय संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति में अंशिका केसरवानी को सह प्रमुख व अनंत सिंह को सह संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा एकता पाठक (मीडिया), तृप्ति त्रिपाठी (सविष्कार), आदर्श राय (खेलो भारत), सुधांशु कुमार (SFD), शिवम कुमार (SFS), प्रतीक्षा कुमारी (कला मंच), रजनीश तिवारी (स्वाध्याय मंडल) और रागिनी (सोशल मीडिया) को संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही कई अन्य छात्रों को सह-संयोजक और समिति सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विश्वविद्यालय परिवार की ओर से बधाई दी गई। नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने छात्रहित में निरंतर कार्य करने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एग्रीविजन के प्रांत सहसंयोजक राजमंगल सिंह और राजातालाब के पूर्व तहसील संयोजक विवेक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)