एक करोड़ की 2 बीघा जमीन को लेकर हमला:युवक के सिर-हाथ और पैर में चोट; 8 के खिलाफ केस

Oct 08, 2026 - 23:18
0
एक करोड़ की 2 बीघा जमीन को लेकर हमला:युवक के सिर-हाथ और पैर में चोट; 8 के खिलाफ केस
संभल में सड़क किनारे करीब एक करोड़ रुपए की दो बीघा जमीन को लेकर चल रहे विवाद में ग्रामीण के साथ मारपीट की गई। उसके सिर, हाथ और पैर में चोट लगी है। घटना के बाद वह बेहोश हो गया था। करीब 24 घंटे बाद होश आने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने गुरुवार दोपहर 12:54 बजे आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। धान बेचकर लौटते समय होटल पर रुके थे घटना बहजोई थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव में बबराला रोड स्थित एक होटल के पास की है। गांव भागनगर निवासी विनोद पुत्र पंचम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 6 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे अपने दोस्त कुवेर पुत्र मोहर सिंह के साथ मंडी समिति बहजोई से धान बेचकर लौट रहा था। उनके पास 95 हजार रुपए थे। भूख लगने पर दोनों होटल में खाना खाने के लिए रुक गए। दूसरे कमरे में बैठे युवक ने साथियों को बुलाया विनोद के मुताबिक, होटल के दूसरे कमरे में वीरेश पुत्र तारा सिंह भी खाना खा रहा था। आरोप है कि वीरेश ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद फोन कर अपने साथियों को भी बुला लिया। आरोप है कि साथ आए लोगों ने भी दोनों के साथ मारपीट की। 24 घंटे बाद आया होश, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज मारपीट में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका दोस्त कुवेर भी घायल हुआ। दोनों को बहजोई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से विनोद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विनोद के मुताबिक, दो दिन से उसका इलाज चल रहा है और करीब 24 घंटे बाद उसे होश आया। एक करोड़ की जमीन को लेकर चल रहा विवाद विनोद का आरोप है कि सड़क किनारे उसकी दो बीघा जमीन है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए है। आरोपियों की नजर उसकी जमीन पर है और वे जमीन हथियाना चाहते हैं। इसी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इन लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने गुरुवार शाम 7:30 बजे बताया कि विनोद, वीरेश, राजकुमार पुत्र ताराचंद्र, अंकित व अमित पुत्र विनोद, रामसेवक पुत्र वदन सिंह, अखलेश पुत्र रामसेवक और हरवेश पुत्र नरेश निवासी भागनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User