एम्बुलेंस देखकर CM योगी ने रुकवाया अपना काफिला:गोरखपुर में कर रहे थे शोभायात्रा की अगुवाई; इंटनेट पर वायरल हुआ वीडियो
गोरखनाथ मंदिर से मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में निकल रही विजयादशमी शोभायात्रा के दौरान मानवता की मिसाल देखने को मिली। मंदिर के मुख्य गेट के पास एंबुलेंस के सायरन की आवाज सुनाई दी तो मुख्यमंत्री ने तत्काल सुरक्षाकर्मियों को रास्ता देने का इशारा किया। इसके बाद शोभायात्रा को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। रास्ता खाली कराकर एंबुलेंस को सुरक्षित निकलने दिया गया। एंबुलेंस के गुजरने के बाद शोभायात्रा फिर आगे बढ़ी। इसका वीडियो इंटरनेट पर देखते ही देखते वायरल होने लगा। लोग इसके लिए सीएम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर से निकलने वाली पारंपरिक शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। मंदिर परिसर और मुख्य गेट के आसपास भी लोगों की भीड़ थी। इसी दौरान मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस वहां पहुंच गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वाहन जैसे ही मंदिर के मुख्य गेट के पास पहुंचा, उन्हें एंबुलेंस के सायरन की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बिना देर किए अपने दस्ते के सुरक्षाकर्मियों को रास्ता देने का संकेत दिया। भीड़ के बीच खाली कराया रास्ता शोभायात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के कारण एंबुलेंस को रास्ता देना चुनौतीपूर्ण हो सकता था। हालांकि, मुख्यमंत्री के निर्देश पर शोभायात्रा रोककर आपातकालीन वाहन को प्राथमिकता दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भी रास्ता खाली कराने में सहयोग किया। एंबुलेंस के सुरक्षित निकल जाने के बाद शोभायात्रा अपने निर्धारित क्रम में आगे बढ़ी। आस्था के साथ इंसानियत का संदेश धार्मिक आयोजन के बीच सामने आया यह दृश्य बताता है कि आपातकालीन स्थिति में मरीज को समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाना कितना जरूरी है। एंबुलेंस के लिए रास्ता खाली कराने की इस पहल ने आस्था के साथ मानव जीवन की सुरक्षा और संवेदनशीलता का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)