एमडीए बोर्ड की 144वीं बैठक में बड़े फैसले:गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के पास 100 हेक्टेयर में बसाई जाएगी नई आवासीय कॉलोनी

Oct 06, 2026 - 20:40
0
एमडीए बोर्ड की 144वीं बैठक में बड़े फैसले:गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के पास 100 हेक्टेयर में बसाई जाएगी नई आवासीय कॉलोनी
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्राधिकरण बोर्ड की 144वीं बैठक मंडलायुक्त संगीता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर के नियोजित विकास, आवासीय विस्तार और खेल सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए गए। बोर्ड बैठक में दिल्ली रोड को नया मुरादाबाद योजना से होते हुए गागन नदी पर एक पुल ओर 60 मीटर चौड़े 5 किलोमीटर लंबे नए रोड जो सिकंदरपुर होते हुए रिंग रोड से जोड़ा जाने की मंजूरी के साथ साथ खुशहालपुर से लेकर 60 मीटर रोड तक 36 मीटर चोड़े मार्ग ,व गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के नजदीक करीब 100 हेक्टेयर क्षेत्रफल में नई आवासीय कॉलोनी विकसित करने की योजना को प्रमुखता से रखा गया। इस प्रस्ताव से क्षेत्र में आवासीय विस्तार को गति मिलने के साथ ही भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सुनियोजित विकास का रास्ता साफ होगा। प्राधिकरण की ओर से प्रस्तावित कॉलोनी में आधारभूत सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके साथ ही गोविंदपुरम फेज-2 की रूपरेखा को भी आगे बढ़ाया गया। बैठक में क्षेत्र के विस्तार और प्रस्तावित विकास कार्यों से संबंधित बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इससे गोविंदपुरम क्षेत्र में आवासीय एवं अन्य सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद बढ़ी है। बैठक में गोविंदपुरम में इनडोर स्टेडियम विकसित करने के प्रस्ताव पर भी एमडीए बोर्ड की मुहर लग गई। स्टेडियम बनने से क्षेत्र के लोगों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। युवाओं और खिलाड़ियों को अभ्यास तथा विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। एमडीए की बोर्ड बैठक में लिए गए इन फैसलों को शहर के सुनियोजित विस्तार और भविष्य की जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई आवासीय कॉलोनी, गोविंदपुरम फेज-2 और इनडोर स्टेडियम जैसी योजनाओं से मुरादाबाद में आवास, आधारभूत ढांचे और खेल सुविधाओं के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। बैठक में जिलाधिकारी अनुनय झा, एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह, नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक, अमरोहा जिलाधिकारी के प्रतिनिधि, एमडीए बोर्ड सदस्य राजू कालरा सहित प्राधिकरण और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User