एमिटी लखनऊ में इन्नोवेशन एक्सपो आयोजित:युवा प्रतिभाओं ने दिखाए अनोखे मॉडल्स, रोबोट रेस्क्यूएक्स ने खींचा सबका ध्यान

Sep 24, 2026 - 20:43
0
एमिटी लखनऊ में इन्नोवेशन एक्सपो आयोजित:युवा प्रतिभाओं ने दिखाए अनोखे मॉडल्स, रोबोट रेस्क्यूएक्स ने खींचा सबका ध्यान
लखनऊ के एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ परिसर में चल रहे ‘इन्नोवेशन वीक’ के तहत गुरुवार को इन्नोवेशन एक्सपो-2026 का आयोजन किया गया। इन्नोवेशन वीक की शुरुआत 21 सितंबर से हुई है। इसका आयोजन एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर के चेयरमैन डॉ. असीम चौहान के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। ‘इनोवेट. इंटीग्रेट. इम्पैक्ट’ थीम पर आयोजित इस सप्ताह में रचनात्मकता, नई सोच और नवोन्मेषी विचारों को मंच दिया जा रहा है। एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर के प्रति-कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अनिल वशिष्ठ ने रिबन काटकर इन्नोवेशन एक्सपो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप-प्रति-कुलपति सेवानिवृत्त विंग कमांडर डॉ. अनिल तिवारी, डीन अकादमिक डॉ. राजेश तिवारी, डीन छात्र कल्याण डॉ. राजीव वर्मा समेत सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे। एक्सपो में एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने यूनिक डिजाइन वाले परिधानों का प्रदर्शन किया। एमिटी स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी के विद्यार्थियों ने नवोन्मेषी व्यंजनों के स्टॉल लगाए। एमिटी स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों ने सस्टेनेबल बिल्डिंग डिजाइन के साथ मल्टी-यूज फर्नीचर प्रदर्शित किया। एएसएफए, एआईबीएएस, एआईआईटी, एएसएल, एआईबी, एएलएस समेत अन्य विभागों के विद्यार्थियों ने भी अपने नवोन्मेषी मॉडल प्रदर्शित किए। एमिटी स्कूल ऑफ फार्मेसी के छात्र मयंक कुमार की ओर से तैयार ‘मेड ट्रैक वी3 2.0 एप्लीकेशन’ ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं, एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी के विद्यार्थी अनुज, सृष्टि और आयुष के बनाए ‘रोबोट रेस्क्यूएक्स आर्मर’ के स्टॉल पर भी लोगों ने जानकारी ली। इसी क्रम में एमिटी स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन एनहांसमेंट एंड ट्रांसफॉर्मेशन ने इंग्लिश लैंग्वेज टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से ‘रीडाथॉन-2026- पढ़ें, समझें और आगे बढ़ें’ क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें बीटेक (जैव प्रौद्योगिकी) की ज़हरा नकवी और बीटेक (कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी) की आलिया खान ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। सान्या ने द्वितीय और बीटेक (कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी) की सलोनी कंसल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User