एनएचएम कर्मियों का प्रदर्शन:अस्पताल में कार्य बहिष्कार, नियमितीकरण और समान वेतन की उठाई मांग

Oct 10, 2026 - 14:02
0
एनएचएम कर्मियों का प्रदर्शन:अस्पताल में कार्य बहिष्कार, नियमितीकरण और समान वेतन की उठाई मांग
सुल्तानपुर में दुबेपुर ब्लॉक के अंतर्गत हसनपुर स्थित सरकारी अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। उग्र कर्मियों का कहना है कि पूर्व में ज्ञापन और नोटिस दिए जाने के बावजूद उनकी मांगों की अनदेखी की गई है। संगठन ने प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से सभी संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, 'समान कार्य-समान वेतन' लागू करने और वर्तमान मानदेय में वृद्धि करने की मांग उठाई है। इसके अलावा, कर्मियों को राज्य कर्मचारियों की तरह कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता (DA), ईपीएफ (EPF), मकान किराया भत्ता (HRA) और ग्रेच्युटी का लाभ दिए जाने की भी पुरजोर मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने अपनी अन्य प्रमुख मांगों में रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण नीति लागू करने, कर्मचारियों के लिए अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान करने और आउटसोर्स कर्मियों का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन करने की बात कही। साथ ही, भविष्य में नियमित पदों पर होने वाली भर्तियों में एनएचएम कर्मियों के लिए एक निश्चित कोटा निर्धारित करने की भी मांग रखी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User