एनएसएस स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर किया जागरूक:देवरिया में नुक्कड़ नाटक से बताए एचआईवी से बचाव के तरीके
देवरिया में बाबा राघव दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और जिला एड्स समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एचआईवी और एड्स जागरूकता अभियान चलाया गया। दो घंटे तक चले अभियान में स्वयंसेवकों ने रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रताप नारायण सिंह के निर्देशन में जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य नियंता डॉ. दिलीप शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली महाविद्यालय के मुख्य द्वार से शुरू होकर आरटीओ कार्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान स्वयंसेवकों ने एचआईवी और एड्स से बचाव संबंधी नारे लगाए। नुक्कड़ नाटक से बताए बचाव के तरीके आरटीओ कार्यालय परिसर में स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से लोगों को सरल भाषा में एचआईवी संक्रमण के कारणों और इससे बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। नाटक के जरिए सुरक्षित व्यवहार अपनाने और संक्रमण को लेकर जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इन स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा नुक्कड़ नाटक में रानी गुप्ता, रिजवाना खातून, तृप्ति, रुपाली, पलक, गोपी, सुधीर, रोहन और आकाश सहित अन्य स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को एचआईवी संक्रमण से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी गईं। असुरक्षित यौन संबंध से फैल सकता है संक्रमण कार्यक्रम के समापन पर सीएमओ कार्यालय के क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर (दिशा) डॉ. नीतीश राय ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता और सुरक्षित व्यवहार जरूरी है। असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त और दूषित इंजेक्शन के इस्तेमाल से संक्रमण फैल सकता है। गर्भवती महिला से शिशु में भी पहुंच सकता है संक्रमण डॉ. नीतीश राय ने बताया कि एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिला से उसके शिशु में भी संक्रमण पहुंच सकता है। इसलिए संक्रमण के कारणों की जानकारी होना और बचाव के उपाय अपनाना जरूरी है। उन्होंने जागरूकता अभियान को लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने का माध्यम बताया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों के निर्देशन में हुआ आयोजन अभियान का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय कुमार पाल और डॉ. अभिषेक कुमार तिवारी के निर्देशन में किया गया। इस दौरान डॉ. बृजेश कुमार तिवारी, डॉ. धीरज वर्मा, डॉ. राणा प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)