एशियन गेम्स- भारत को मिक्स्ड स्कीट में पहली बार मेडल:शूटर नारूका-धालीवाल ने ब्रॉन्ज दिलाया; रोशिबिना को वुशु में सिल्वर, रोइंग में कांस्य आया

Sep 24, 2026 - 18:14
0
एशियन गेम्स- भारत को मिक्स्ड स्कीट में पहली बार मेडल:शूटर नारूका-धालीवाल ने ब्रॉन्ज दिलाया; रोशिबिना को वुशु में सिल्वर, रोइंग में कांस्य आया
अनंतजीत सिंह नारूका और परिनाज धालीवाल की जोड़ी ने शॉटगन शूटिंग के मिक्स्ड स्कीट टीम इवेंट में भारत को ऐतिहासिक ब्रॉन्ज दिलाया। फाइनल में दोनों ने 48 में से 44 निशाने सटीक लगाए और तीसरे स्थान पर रहे। एशियन गेम्स के इतिहास में इस इवेंट में भारत का यह पहला मेडल है। यह मौजूदा गेम्स में शूटिंग में भारत का 8वां पदक है। इनमें 4 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इस ब्रॉन्ज के बाद भारत के कुल 15 पदक हो गए हैं। इनमें 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज शामिल हैं। चीन 100 से ज्यादा पदक जीतकर टॉप पर है। रोशिबिना लगातार तीसरे एशियाड में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला वुशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने महिलाओं के 60 किग्रा सांडा में सिल्वर जीता। फाइनल में चीन की झांग शियाओयू ने उन्हें 2-0 से हराया। इस पदक के साथ रोशिबिना ने लगातार तीसरे एशियन गेम्स में मेडल जीतने की उपलब्धि हासिल की। वह ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला वुशु खिलाड़ी बन गई हैं। रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User