एटा में घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाई:परिजनों ने पति पर शराब पीने और प्रताड़ना का आरोप लगाया
एटा के गंभीरपुर गांव में बुधवार को 33 वर्षीय गीता ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृत महिला की पहचान गंभीरपुर निवासी गीता पत्नी सोनवीर के रूप में हुई है। पुलिस को 112 नंबर पर घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद एसएसआई अनिल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद को आत्महत्या की वजह बताया जा रहा है। गीता के परिजनों का आरोप है कि पति सोनवीर शराब पीने का लती था। वह अक्सर गीता से मारपीट करता और उसे परेशान करता था। परिजनों ने यह भी बताया कि सोनवीर पत्नी पर शक भी करता था, जिससे उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। उनका आरोप है कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर गीता ने यह कदम उठाया। परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए सही जांच की मांग की है। थाना पिलुआ प्रभारी संदीप सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिवार की लिखित शिकायत के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। पुलिस ने अभी तक किसी आरोप की पुष्टि नहीं की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)