एटा में ट्रैक्टर-कैंटर की भीषण भिड़ंत:केबिन में फंसा चालक, दमकल टीम ने रेस्क्यू कर निकाला
एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र में सूढ़ा के पास ट्रेक्टर और कैंटर की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक केबिन में फंस गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और मलावन पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने चालक को निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। घटना मंगलवार की देर रात 12 बजे की है इसके बाद दमकल विभाग की टीम बुलाई गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज भेजा। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया घायल चालक ओमप्रकाश पुत्र निर्मल निवासी सुल्तानपुर को एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी क्षत्रपाल सिंह ने बताया कि कैंटर में सीमेंट भरी थी और वह ट्रेक्टर में पीछे से घुस गई थी। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)