एटा में वक्फ बोर्ड की जमीन पर काटे हरे पेड़:बिना अनुमति काटे गए 15-17 वृक्ष, दरगाह कमेटी अध्यक्ष समेत दो पर FIR
एटा के जलेसर में बड़ी दरगाह की जमीन पर लगे हरे पेड़ बिना वन विभाग की अनुमति के काट दिए गए। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दरगाह कमेटी के अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सब इंस्पेक्टर रविराज की शिकायत पर शनिवार रात 8 बजे FIR दर्ज हुई। उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर से सूचना मिली कि बसंत टॉकीज के पास सैयद इब्राहिम साहब रहमतुल्ला अलै कमेटी की जमीन पर नीम, आम समेत 15 से 17 पेड़ काटे गए। यह कटान 4 से 7 अक्टूबर के बीच हुआ और लकड़ियां बेच दी गईं। मौके पर कटी जड़ें मिलीं। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित के आदेश पर दरगाह कमेटी अध्यक्ष मोईनुद्दीन उर्फ बब्लू पहलवान (पंसारियान) और सचिव जाहिद खान (अग्रियां) पर उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4/10 में केस दर्ज हुआ। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने रविवार सुबह 10 बजे बताया, दो लोगों पर FIR दर्ज हुई है और जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)