एटीएम कार्ड फंसा, मदद के नाम पर 34,500 की ठगी:3 महीने इंतजार के बाद FIR दर्ज, पुलिस CCTV फुटेज से कर रही जांच

Oct 07, 2026 - 19:43
0
एटीएम कार्ड फंसा, मदद के नाम पर 34,500 की ठगी:3 महीने इंतजार के बाद FIR दर्ज, पुलिस CCTV फुटेज से कर रही जांच
कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में एटीएम कार्ड फंसने के बाद एक व्यक्ति के खाते से 34,500 रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि कार्ड फंसने के बाद मदद के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी की गई। बैंक की ओर से रकम वापस मिलने का आश्वासन दिए तीन महीने बीत गए, लेकिन अब तक रुपये वापस नहीं मिले। मामले में पुलिस कमीशनर के आदेश पर चकेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी नायब अहमद ने बताया कि चार जुलाई को वह निजी काम से जाजमऊ गए थे। रुपए की जरूरत पड़ने पर उन्होंने नई चुंगी स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 500 रुपए निकाले। रकम निकलने के बाद उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। उन्होंने एटीएम पर दिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर इसकी जानकारी दी। आरोप है कि कस्टमर केयर से रात होने का हवाला देकर सुबह कार्ड लेने की बात कही गई। नायब के मुताबिक, अगले दिन एटीएम पहुंचने पर उन्हें टालमटोल कर वापस भेज दिया गया। घर पहुंचने के बाद उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने के लगातार संदेश आने लगे। खाते से 10-10 हजार रुपये की तीन निकासी और 4,500 रुपये की एक निकासी हुई। इस तरह कुल 34,500 रुपए निकाल लिए गए। जानकारी मिलते ही नायब दोबारा जाजमऊ स्थित एटीएम पहुंचे, लेकिन वहां कोई व्यक्ति नहीं मिला। उसी नंबर पर दोबारा फोन करने पर कार्ड ब्लॉक करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद उन्होंने एसबीआई की ट्रांसपोर्ट नगर शाखा पहुंचकर बैंक अधिकारियों से शिकायत की। बैंक प्रबंधक ने उन्हें बताया कि रकम वापसी की प्रक्रिया में 90 दिन तक लग सकते हैं। पीड़ित ने पुलिस कमीशनर से शिकायत कर एटीएम की सीसीटीवी फुटेज जांचने, रकम निकालने वाले व्यक्ति की पहचान करने और 34,500 रुपए वापस दिलाने की मांग की। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User