एटीएम में कार्ड बदलकर महिला के खाते से रुपये उड़ाए:अलीगढ़ में जमालपुर के एक्सिस बैंक के एटीएम में वारदात, पिन भी देख लिया था, एफआईआर दर्ज

Oct 14, 2026 - 09:35
0
एटीएम में कार्ड बदलकर महिला के खाते से रुपये उड़ाए:अलीगढ़ में जमालपुर के एक्सिस बैंक के एटीएम में वारदात, पिन भी देख लिया था, एफआईआर दर्ज
जमालपुर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में रुपये निकालने पहुंची महिला का कार्ड बदलकर शातिर ने उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने पहले महिला का एटीएम पिन देख लिया और फिर चालाकी से उसका कार्ड बदलकर फरार हो गया। महिला को जब तक कार्ड बदले जाने का पता चला, तब तक आरोपी खाते से रकम निकाल चुका था। मामले में मंगलवार रात सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। फिरदौस नगर स्थित आसिफा रेजीडेंसी निवासी फैजिया पत्नी सैयद रेहान अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 अक्टूबर को शाम करीब 4:45 बजे वह जमालपुर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। वहां पहले से एक अज्ञात व्यक्ति मौजूद था। आरोप है कि उसने एटीएम में जबरन प्रवेश कर किसी तरह उनका पिन देख लिया। इसके बाद चुपके से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और पुराना कार्ड मशीन में लगाकर वहां से भाग गया। महिला के मुताबिक, जब तक उन्हें कार्ड बदले जाने का पता चला, आरोपी फरार हो चुका था। उन्होंने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति कार्ड ब्लॉक कराने की कार्रवाई करते, इससे पहले ही आरोपी ने उनके खाते से दो बार में 20 हजार रुपये निकाल लिए। तहरीर के अनुसार, दोनों लेनदेन शाम 5:02 और 5:03 बजे हुए। महिला की शिकायत के आधार पर मंगलवार रात सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User