एयर शो के लिए मां गंगा की आरती:‘विंग्स ओवर गंगा’ के सुरक्षित आयोजन के लिए नमामि गंगे टीम ने की प्रार्थना
वाराणसी में भारतीय वायु सेना के एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ के सफल और सुरक्षित आयोजन की कामना के साथ बुधवार को नमामि गंगे टीम ने मां गंगा की विशेष आरती की। महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों की मौजूदगी में गंगा तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजन की निर्विघ्न सफलता के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान द्वादश ज्योतिर्लिंग, गंगाष्टकम और स्वस्तिवाचन का पाठ भी हुआ। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। टीम ने मां गंगा से कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की विघ्न-बाधा न आने और आयोजन के कुशलतापूर्वक संपन्न होने की कामना की। वैदिक परंपरा के अनुसार की गई इस आराधना में सुरक्षा और सफलता की प्रार्थना की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)