गोरखपुर में घर के अंदर मिली खून से सनी लाश:बुजुर्ग दादी बोलीं- बेटियों ने हत्या कर दी, दो दिन पहले आई थी

Oct 21, 2026 - 11:48
0
गोरखपुर में घर के अंदर मिली खून से सनी लाश:बुजुर्ग दादी बोलीं- बेटियों ने हत्या कर दी, दो दिन पहले आई थी
गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक घर के कमरे में बुधवार की सुबह 11 बजे 45 साल के मनोज विश्वकर्मा की खून से सनी लाश मिली। बदबू आने पर लोगों ने घर का कमरा खोला। इसके बाद पुलिस काे सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। मृतक की 75 साल की मां सावित्री देवी का आरोप है कि मनोज की बेटी दो लड़कों के साथ 2 दिन पहले आई थी। अचानक चली गई। उसी ने हत्या की है। फिलहाल पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर में मनोज विश्वकर्मा का दो मंजिला मकान है। शादी के बाद चार बेटियां हुईं थी। इसमे एक बेटी की मौत हो चुकी है। आए दिन घर में पत्नी से विवाद होता था। इसलिए पत्नी तीन बेटियों को लेकर रांची चली गई। दो दिन पहले उसके बड़ी अंशिका घर आई थी। उसके साथ दो लड़के भी आए थे। लोगों का कहना है कि उनकी भूमिका संदिग्ध लग रही है। सावित्री देवी ने बताया कि वह मनोज के घर से थोड़ी दूरी पर रहती हूं। सुबह जानकारी मिलने पर आई हूं। बेटे का शव देखकर वह चींखने लगी। उन्होंने कहा कि मनोज की बेटी आई 2 लड़कों के साथ आई थी। उसी ने हत्या की है। पत्नी से कोई प्रापर्टी का विवाद भी चल रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User