एयरफोर्स डे पर गाजियाबाद में ट्रैफिक डायवर्जन:आज 5 बजे से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन की ओर जाने पर रोक, ड्रोन उड़ाने पर बैन
गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर 8 अक्टूबर को एयरफोर्स डे मनाया जाएगा। इससे पहले आज 6 अक्टूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। सुरक्षा व्यवस्था के चलते सुबह 5 बजे से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन की ओर जाने वाले कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर भी रोक रहेगी। 8 अक्टूबर को एयरफोर्स स्टेशन पर फ्लाई पास्ट और विमानों की प्रदर्शनी होगी। इसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। एयरफोर्स डे के कार्यक्रम में एयर चीफ मार्शल समेत वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर दिखाएंगे करतब एयरफोर्स डे के मौके पर अलग-अलग तरह के लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों का फ्लाई पास्ट होगा। कुछ फाइटर जेट हवा में करतब भी दिखाएंगे। जमीन पर आकाश एयर डिफेंस सिस्टम, एयर मिसाइल सिस्टम और सी-17 ग्लोबमास्टर जैसे उपकरण प्रदर्शनी में रखे जाएंगे। 6 और 8 अक्टूबर को डायवर्जन डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि एयरफोर्स डे के चलते 6 और 8 अक्टूबर को सुबह 5 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। लोगों से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन की ओर जाने से बचने की अपील की गई है। डायवर्जन प्लान करन गेट से हिंडन एयरफोर्स गोल चक्कर की ओर जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। ये वाहन राजेंद्र नगर और मोहन नगर होकर जा सकेंगे। रोटरी गोल चक्कर और मेट्रो स्टेशन की ओर से हिंडन एयरफोर्स गोल चक्कर तक जाने वाले सभी मार्ग प्रतिबंधित रहेंगे। करहेड़ा चौराहे से नागद्वार की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। मोहन नगर से हिंडन की ओर जाने वाले सभी वाहनों पर रोक रहेगी। बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर रोक एयरफोर्स डे के कार्यक्रम को देखते हुए हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के आसपास बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर रोक रहेगी। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी। इसी वजह से हर साल 8 अक्टूबर को एयरफोर्स डे मनाया जाता है। एयरफोर्स डे परेड पहले दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर होती थी। 2006 से इसका आयोजन हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर किया जाने लगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)