गैस एजेंसी के गोदाम में हथियारबंद युवकों का धावा:409 सिलेंडर ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Oct 07, 2026 - 22:08
0
गैस एजेंसी के गोदाम में हथियारबंद युवकों का धावा:409 सिलेंडर ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
लखनऊ के काकोरी के बरकताबाद स्थित भारत गैस एजेंसी के गोदाम में मंगलवार रात पांच हथियारबंद युवकों के घुसने का मामला सामने आया है। एजेंसी संचालक ने आरोप लगाया है कि युवकों ने बाउंड्री तोड़कर गोदाम में प्रवेश किया। वहां मौजूद मजदूरों से मारपीट कर उन्हें बाहर निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गोदाम से मजदूरी के लिए रखे करीब 22 हजार रुपए और 409 खाली गैस सिलेंडर ले गए। एक मजदूर को भी अपने साथ ले जाने का आरोप है। गोसाईंगंज के अमेठी निवासी इस्लाम अहमद अब्बासी की पुरैना में भारत गैस एजेंसी है। इसका गोदाम बरकताबाद में है। अब्बासी के मुताबिक, मंगलवार रात मो. यूसुफ अपने चार साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर गोदाम पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों ने पहले गोदाम की बाउंड्री तोड़ी और अंदर घुसकर मजदूरों से मारपीट की। इसके बाद सभी मजदूरों को बाहर निकाल दिया और धमकाया। ताला तोड़कर 409 खाली सिलेंडर ले जाने का आरोप संचालक के मुताबिक, आरोपियों ने गोदाम में रखे करीब 22 हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद ताला तोड़कर 409 खाली गैस सिलेंडर भी उठा ले गए। आरोप है कि हमलावरों ने गोदाम में तोड़फोड़ की और मजदूर प्रमोद को भी अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी गोदाम में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ने देर रात एजेंसी संचालक को दी। इसके बाद संचालक ने पुलिस को सूचना दी और काकोरी थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस बोली- प्रथम दृष्टया जमीन विवाद का मामला काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User