गाजियाबाद में 10 हजार का इनामी एनकाउंटर में अरेस्ट:भोजपुर में पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी, एक्सप्रेस व पर हुई लूट में चल रहा था फरार

Oct 17, 2026 - 08:19
0
गाजियाबाद में 10 हजार का इनामी एनकाउंटर में अरेस्ट:भोजपुर में पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी, एक्सप्रेस व पर हुई लूट में चल रहा था फरार
गाजियाबाद में भोजपुर पुलिस ने शुक्रवार देर रात एनकाउंटर में 10 हजार के इनामी बदमाश को अरेस्ट किया है। जिसने पुलिस की घराबंदी होता देखकर पुलिस पर फायरिंग की। जहां पुलिस ने आरोपी को दौड़ाकर गोली मारकर अरेस्ट किया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। इस पर डीसीपी देहात की तरफ से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था, जो लूट की घटना की में फरार चल रहा था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा ACP मोदीनगर सिद्धार्थ ने बताया कि SHO भोजपुर सतीश कुमार और क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली की एक बदमाश किसी घटना को अंजाम देने जा रहा है। पुलिस ने भोजपुर के किल्हौडा बॉर्डर पर चेकिंग शुरू की। जहां रात में बाइक पर एक युवक हापुड़ की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब रोकने का इशारा किया तो युवक ने बाइक दौड़ा दी। जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया।जिससे लड़खड़ाकर बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस को अपनी तरफ आता देखकर बदमाश ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी। घायल ने अपना नाम राज पुत्र अजय पांडे निवासी कोंडली, दिल्ली बताया। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर की थी लूट राज पांडे ने पूछताछ में बताया कि 28 जुलाई 2026 को मैंने अन्य साथियों के साथ दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर लूट की थी। जहां लूट करने दिल्ली से आए थे। इससे पहले इंदिरापुरम में भी महिलाओं से लूट की कई घटनाओं को अंजाम देना की बात कबूल की है। राज ने बताया कि लूट के बाद हम सोने के जेवरात को दिल्ली में सराफ के यहां बेच देते थे। पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User