गांधी भवन में आरक्षण व कॉलेजियम पर संगोष्ठी:डॉ. आंबेडकर के संघर्षों व सामाजिक प्रतिनिधित्व पर चर्चा की
लखनऊ के गांधी भवन में न्यायपालिका में आरक्षण, सामाजिक प्रतिनिधित्व और कॉलेजियम व्यवस्था जैसे ज्वलंत मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बोधिसत्व डॉ. आंबेडकर अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायपालिका में पारदर्शिता और सामाजिक विविधता पर गंभीर विमर्श हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के संगठन मंत्री एडवोकेट डीके सुदर्शन ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने वंचित समाज को राजनीतिक अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने 1932 के कम्यूनल अवॉर्ड और पूना पैक्ट का जिक्र करते हुए वंचितों के प्रतिनिधित्व की महत्ता को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि एवं मोहनलालगंज के सांसद आर. चौधरी ने कहा कि संविधान हर नागरिक को समानता और न्याय का अधिकार देता है, इसलिए सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए निरंतर चर्चा जरूरी है। कार्यक्रम में पूर्व आईपीएस बीपी अशोक, भारतीय बौद्ध उपासक महासभा के अध्यक्ष गौतम जयंत और वरिष्ठ पत्रकार रामबाबू भारती ने भी न्यायपालिका में संवैधानिक मूल्यों व आरक्षण पर अपने विचार रखे। संगोष्ठी की अध्यक्षता एडवोकेट कन्हैया लाल गौतम और संचालन एडवोकेट अशर्फी लाल वर्मा ने किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, सीपी सिंह, पी.एन. चौधरी, गीता वर्मा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)