गांधी भवन में मैराथन व चित्रकला प्रतियोगिता:धावकों ने दिया एकता का संदेश, बच्चों ने कैनवास पर उकेरा गांधी दर्शन

Oct 04, 2026 - 08:31
0
गांधी भवन में मैराथन व चित्रकला प्रतियोगिता:धावकों ने दिया एकता का संदेश, बच्चों ने कैनवास पर उकेरा गांधी दर्शन
गांधी जयंती सप्ताह के तीसरे दिन देवा रोड स्थित गांधी भवन में खेल और कला के अनूठे संगम के जरिए बच्चों तक बापू के विचारों को पहुंचाने का शानदार प्रयास किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने जहां मैराथन दौड़ के जरिए कौमी एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया, वहीं अपने रंगों के माध्यम से महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन को कागज पर उकेरा। छाया चौराहे से गांधी भवन तक आयोजित 'गांधी मैराथन' में महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब के लगभग 40 बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मैराथन के सीनियर वर्ग में दीपक प्रथम, आदित्य कश्यप द्वितीय और मो. समद तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, जूनियर वर्ग में आर्यन ने बाजी मारी, जबकि राज को दूसरा और शिवा को तीसरा स्थान मिला। दौड़ पूरी करने के बाद बच्चों ने सत्य, अहिंसा और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। इसके साथ ही, गांधी भवन में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने चरखा, सत्य-अहिंसा, स्वच्छता और स्वदेशी जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। कार्यक्रम के आयोजक विनय कुमार सिंह ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उन्हें गांधीवादी विचारों से जोड़ना है। सभी उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सप्ताह के समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User