GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह

Oct 14, 2026 - 06:18
0
GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह
गोरखपुर में नवरात्रि में गरबा और डांडिया के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इवेंट में खूबसूरत दिखने के लिए GEN-Z को डिजिटल प्रिंट के लहंगे सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं। वहीं मिलेनियल्स का ध्यान राजस्थानी अजरक प्रिंट के लहंगे ने खींचा है। अलग- अलग- जगह पर आयोजित होने वाले डांडिया नाइट के लिए शहर के प्रमुख बाजारों में गरबा ड्रेसेस और ट्रेडिशनल ज्वेलरी की खरीदारी जोर-शोर से चल रही है। महिलाएं और लड़कियां यूनिक गरबा ड्रेस की तलाश में हैं। ऐसे में खरीदारों की बदलती पसंद को देखते हुए ट्रेडिशन्स और मॉडर्न डिजाइन का बेहतरीन फ्यूजन देखने को मिल रहा है। इस बार कपड़ों की दुकानों और शोरूम्स में कई तरह के नए और ट्रेंडी लहंगों के कलेक्शंस उतारे गए हैं। देखिए अलग- अलग पैटर्न के गरबा ड्रेस… हल्के वजन और फोटो-फ्रेंडली होते डिजिटल प्रिंट के लहंगे विजय चाैक स्थित राम्या बुटीक की ओनर का कहना है कि डिजिटल प्रिंट के लहंगे काफी हल्के, वाइब्रेंट और फोटो-फ्रेंडली होते हैं, जो युवाओं को डांडिया नाइट्स के लिए खूब पसंद आ रहे हैं। व्हाईट और ब्लैक का डिमांड ज्यादा उन्होंने बताया कि गरबा और डांडिया के लिए लड़कियां सबसे ज्यादा व्हाईट और ब्लैक कलर के ड्रेस का डिमांड कर रहीं हैं। स्टॉक आते ही खत्म हो रहा है। साथ ही कंफर्ट को देखते हुए लाइट वेट और कॉटन फेब्रिक की मांग ज्यादा है। कौड़ी वाले लहंगे ट्रेंडिंग उन्होंने बताया कि राजस्थान की पहचान कौड़ी से डिजाइन किये गए लहंगे भी बहुत ज्यादा ट्रेंडिंग हैं। इसके भी स्टॉक भी तेजी से खत्म हो रहे हैं। अलग से भी कुछ लोग ड्रेस में कौड़ी लगवा कर ले जा रहे हैं। ज्यादा घेर पर मिरर वर्क के गरबा ड्रेस इसके अलवा बहुत से लोग मिरर वर्क पर ज्यादा घेर वाले लहंगे पसंद कर रहे हैं। इसे पहनने के बाद बहुत ही खूबसूरत गुजराती लुक आता है। साथ ही ज्यादा घेर होने की वजह से डांस करने अच्छा लगता है। एथनिक और ट्रेडिशनल लुक देता अजरक प्रिंट वहीं दूसरी तरफ, 'मिलेनियल्स' (25 से 40 वर्ष के लोग) की पहली पसंद 'अजरक प्रिंट' के लहंगे बने हुए हैं। राजस्थानी अजरक प्रिंट का एथनिक और ट्रेडिशनल लुक गरबा के माहौल में काफी अट्रैक्टिव दिखता है। इसमें सबसें ज्यादा डार्क कलर रेड, मरून, पर्पल पसंद किया जा रहा है। इंडो-वेस्टर्न, जैकेट पैटर्न लहंगों की भारी डिमांड साड़ी संसार के ओनर विनय सिंह ने बताया कि इस सीजन में प्लेन या भारी घेर वाले पारंपरिक लहंगों की जगह जैकेट पैटर्न वाले इंडो-वेस्टर्न लहंगों की मांग सबसे ज्यादा है। इसमें लहंगे के साथ डिजाइनर जैकेट, क्रॉप टॉप और कोटी स्टाइल चोली का कॉम्बिनेशन लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस स्टाइल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पहनने में आरामदायक है और गरबा खेलते समय डांस करने में भी बेहद सहज रहता है। उन्होंने बताया कि रस्ट कलर (गहरा लाल-भूरा रंग) ज्यादा पसंद किया जा रहा है। गुजराती साड़ी का पसंद कर रहीं महिलाएं दुकानदारों का कहना है कि लहंगा- चोली के अलावा तमाम महिलाएं गुजराती बांधनी साड़ी पसंद कर रही हैं। जो लोग लहंगे में कम्फर्टेबल नहीं हैं वे महिलाएं ही साड़ी खरीद कर ले जा रही हैं। ताकि बाद में भी उसको कभी भी पहन सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User