घर के बाहर खेल रहे बच्चे को ट्रैक्टर ने रौंदा:कन्नौज में परिजनों ने रंजिश में हत्या का लगाया आरोप, गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार

Oct 05, 2026 - 16:21
0
घर के बाहर खेल रहे बच्चे को ट्रैक्टर ने रौंदा:कन्नौज में परिजनों ने रंजिश में हत्या का लगाया आरोप, गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार
कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा 7 वर्षीय बच्चा ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चला रहा युवक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने चालक पर रंजिश के चलते जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। घर के बाहर खेल रहा था बच्चा घटना जिला अस्पताल चौकी क्षेत्र के जलालपुर सरवन गांव की है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे सफीक खान का 7 वर्षीय बेटा अब्दुल रहमान घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर से कुचलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चला रहा इरशाद पुत्र साकिर मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भीड़ जुट गई। परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जिला अस्पताल भेज दिया तेज रफ्तार को लेकर कई बार हुआ था विवाद मृतक के मामा सादाब ने आरोप लगाया कि इरशाद अक्सर गांव की गली से तेज रफ्तार में ट्रैक्टर लेकर गुजरता था। उसे कम गति से ट्रैक्टर चलाने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन वह हर बार विवाद करने पर आमादा हो जाता था। सादाब का कहना है कि इसी बात को लेकर इरशाद रंजिश मानने लगा था। सादाब ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते इरशाद ने जानबूझकर अब्दुल रहमान पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसकी हत्या की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की जाएगी। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था अब्दुल रहमान अब्दुल रहमान पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिवार में एक बड़ी बहन और चार भाई हैं। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता सफीक खान मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User