घरेलू विवाद में महिला ने की आत्महत्या की कोशिश:हाथरस में पति को शराब पीने से रोकने पर झगड़ा, जिला अस्पताल से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर

Oct 16, 2026 - 06:48
0
घरेलू विवाद में महिला ने की आत्महत्या की कोशिश:हाथरस में पति को शराब पीने से रोकने पर झगड़ा, जिला अस्पताल से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर
हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विष्णुपुरी में गुरुवार देर रात घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को फंदे से नीचे उतारा और गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला की पहचान 59 वर्षीय विजयलक्ष्मी पत्नी चरण सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विजयलक्ष्मी का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि पति और जेठ ने शराब पी थी। इसी बात को लेकर महिला ने पति को शराब पीने से रोका, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। हालांकि, विवाद की पूरी वजह को लेकर परिजन खुलकर जानकारी देने से बचते रहे। हालत गंभीर, अलीगढ़ रेफर जिला अस्पताल में महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना के बाद से महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User