गणेश मूर्ति विसर्जन को लेकर आज भी डायवर्जन:गाजियाबाद से मुरादनगर गंगनहर की तरफ जाने से बचें, ईस्टर्न पर उतरने का प्लान
गाजियाबाद के मुरादनगर में गणेश मूर्ति विसर्जन को देखते हुए आज भी ट्रैफिक डायवर्जन है, गंगनहर की ओर जाने वाले कई मार्गों पर भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट जारी किए हैं। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के अनुसार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है। डायवर्जन आज कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा। यह है डायवर्जन प्लान ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) पर पलवल की ओर से आकर दुहाई उतार (एग्जिट) से मेरठ की तरफ जाने वाले सभी भारी कमर्शियल व्यावसायिक वाहन जिनमें ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक, डीसीएम, बस शामिल हैं। इन वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यह सभी वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) का प्रयोग करते हुए मोदीनगर मेरठ की ओर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) पर कुंडली की तरफ से आकर दुहाई उतार (कट) से मेरठ की ओर जाने वाले सभी भारी कमर्शियल व्यावसायिक ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक, डीसीएम, बसों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) का उपयोग कर जा सकते हैं। मोदीनगर व मेरठ के लिए कादराबाद बॉर्डर मेरठ की ओर से मुरादनगर गंग नहर की तरफ आने वाले सभी भारी वाहन एवं हल्के कमर्शियल (व्यावसायिक) वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन राज चौपला से भोजपुर, हापुड़ या DME होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। जानी बॉर्डर (मेरठ) की दिशा से आने वाले समस्त भारी वाहन जिनमें ट्रोला, ट्रैक्टर, कैंटर, ट्रक हैं, निवाड़ी से राज चौपला होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। मुरादनगर से गंग नहर की तरफ जाने वाले मध्यम व्यावसायिक वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। ये सभी वाहन मुरादनगर से रावली रोड से चुंगी नंबर 3 होते हुए पाइपलाइन मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाह गाजियाबाद की ओर से मुरादनगर, मोदीनगर एवं मेरठ की तरफ जाने वाले समस्त भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन हापुड़ होते हुए या ईस्टर्न पैरफिरेल एक्सप्रेस-वे (EPE) दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)