गोला-मोहम्मदी हाईवे पर गोमती नदी में मिला नवजात का शव:लखीमपुर-खीरी में पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
लखीमपुर-खीरी में मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम गोला-मोहम्मदी हाईवे पर गोमती नदी पुल के नीचे एक नवजात शिशु का शव मिला। नदी में मछली पकड़ रहे कुछ मछुआरों ने पानी में नवजात का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मोहम्मदी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई राम लखन पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने नवजात के शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बताया जा रहा है कि नवजात के शरीर पर अस्पताल में लगाया जाने वाला लेबल भी लगा हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, बच्चा एक-दो दिन पहले जन्मा हुआ लग रहा था। हालांकि, नवजात की उम्र और मृत्यु के कारणों की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी। यह घटना गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। नवजात का शव मिलने की सूचना पर भारतीय किसान भानू संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इनमें युवा जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार राठौर, युवा जिला महामंत्री आरिफ खान और नगर अध्यक्ष नीरज भार्गव शामिल थे। संगठन के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी वहां मौजूद रहे। एसआई राम लखन ने बताया कि गोमती नदी में नवजात का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)