गोंडा के मंदिरों में दुर्गा महाष्टमी पर भक्तों की भीड़:मां बाराही देवी मंदिर में लंबी लाइन, मां महागौरी की पूजा कर रहे; सुरक्षा के इंतजाम

Oct 18, 2026 - 10:07
0
गोंडा के मंदिरों में दुर्गा महाष्टमी पर भक्तों की भीड़:मां बाराही देवी मंदिर में लंबी लाइन, मां महागौरी की पूजा कर रहे; सुरक्षा के इंतजाम
गोंडा में आज रविवार को सुबह 5 बजे से ही शारदीय नवरात्रि के दुर्गा महाष्टमी के अवसर पर जिले के सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है लोग पहुंच करके आज शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा अर्चना करके उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर मुकुंदपुर में स्थित 34वीं शक्तिपीठ मां बाराही देवी मंदिर पर सुबह 5:00 से ही भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है। काफी संख्या में लोग यहां पर पहुंच करके मां बाराही देवी की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं लगभग 1 किलोमीटर तक लंबी लोगों की मंदिर परिसर से लेकर के और सड़क तक काफी लाइन लगी हुई है। एक-एक करके लोग लाइनों में लगकर के मंदिर के अंदर जा रहे हैं मां बाराही देवी का पूजा अर्चना कर रहे हैं मां बाराही देवी को प्रसाद और नारियल चुनरी चढ़कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जिला मुख्यालय से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मां खैरा भवानी मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है। यहां पर लोग पूजा अर्चना करने के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों का मुंडन करवाने में भी लगे हुए हैं बड़ी संख्या में लोग यहां पर मुंडन करवाने के लिए आते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं मां काली भवानी मंदिर में भी सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यहां पर भी गोंडा शहर के काफी संख्या में लोग पहुंच करके मां काली भवानी की पूजा अर्चना करके उनका आशीर्वाद ले रहे हैं काफी संख्या में यहां पर भी लोगों की भीड़ है। वहीं गोंडा डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि आज दुर्गा महाष्टमी के अवसर पर सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ है। सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक इंतजाम किए गए हैं जिला पंचायत राज विभाग द्वारा सभी मंदिरों पर साफ-सफाई किया जा रहा है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User