गोंडा के स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम:छात्राओं को सिखाए कानूनी अधिकार, हेल्पलाइन नंबरों से कराया अवगत

Oct 12, 2026 - 16:58
0
गोंडा के स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम:छात्राओं को सिखाए कानूनी अधिकार, हेल्पलाइन नंबरों से कराया अवगत
गोंडा में इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुकरिहा में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, बालिका शिक्षा, आत्मसम्मान और सुरक्षित समाज के निर्माण के बारे में जानकारी दी गई। बालिकाओं को विषम परिस्थितियों में आत्मविश्वास बनाए रखने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें हिंसा, उत्पीड़न या दुर्व्यवहार की स्थिति में बिना संकोच अपनी बात रखने की सलाह दी गई। इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी दी गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक वैभव त्रिपाठी ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User