गोंडा में 60 फीट का रावण जला, उमड़ी भीड़:ब्रिटिश काल से चली आ रही रामलीला, रथ से लड़ा गया युद्ध

Oct 21, 2026 - 08:20
0
गोंडा में 60 फीट का रावण जला, उमड़ी भीड़:ब्रिटिश काल से चली आ रही रामलीला, रथ से लड़ा गया युद्ध
उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध रामलीलाओं में शुमार गोंडा जिले की ऐतिहासिक करनैलगंज रामलीला का मंगलवार देर रात 12 बजे विधि विधान से समापन कर दिया गया। यह रामलीला सैकड़ो वर्षों से यहां पर हो रही है और ये परंपरा ब्रिटिश काल से चली आ रही है। इस बार यहां पर मंगलवार रात 11 बजे के करीब 60 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया है। रावण दहन को देखने के लिए इस बार लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी और श्रद्धालुओं के खड़े होने तक की जगह नहीं थी। घंटों प्रतीक्षा के बाद रामलीला समापन से पहले भगवान श्रीराम ने कुंभकरण का वध किया। इसके बाद भगवान लक्ष्मण और मेघनाद के बीच युद्ध हुआ, जिसमें लक्ष्मण ने मेघनाद का अंत किया। अंत में श्रीराम और रावण के बीच युद्ध हुआ, जिसमें रावण को पराजित करके श्रीराम ने बाण चलाकर रावण का वध किया इसके साथ ही रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया है। इस बार भगवान श्रीराम और रावण के बीच जो युद्ध हुआ है उस युद्ध में भगवान श्री राम अपने भाइयों के साथ रथ पर सवार थे और रावण भी अपने रथ पर सवार था। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होने वाले इस ऐतिहासिक पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक के इंतजाम किए गए थे। रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए मंगलवार शाम 5 बजे से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। जो रावण दहन तक बढ़ती ही गई। रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी रितेश गुप्ता ने बताया कि लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ युद्ध देखने पहुंची थी। 60 फीट ऊंचे रावण दहन करने के बाद ऐतिहासिक रामलीला का समापन कर दिया गया है। सैकड़ो वर्षों से यहां पर रामलीला हो रही है और बाहरी कलाकार यहां पर आते हैं। देखें 6 तस्वीरें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User