घाटमपुर में धूमधाम से मनाई गई विजयादशमी:पतारा में आतिशबाजी के साथ रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा रामलीला मैदान

Oct 21, 2026 - 08:20
0
घाटमपुर में धूमधाम से मनाई गई विजयादशमी:पतारा में आतिशबाजी के साथ रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा रामलीला मैदान
कानपुर के घाटमपुर में विजयादशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। यहां पर मंगलवार रात 12 बजे रामलीला के समापन होते ही आतिशबाजी के साथ रावण के पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। दशहरा मेला देखने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। रामलीला होते हुआ रावण का पुतला दहन घाटमपुर तहसील क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर स्थित रामलीला मैदान में रामलीला का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने भगवान श्रीराम का वेष धारण करके रामलीला का मंचन किया। रामलीला देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। रामलीला के समापन के पश्चात भगवान श्रीराम के हाथों रावण का वध संपन्न हुआ। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। दशहरा का पावन पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां पर देर रात तक क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर रावण के पुतलों का दहन हुआ। रावण दहन देखने नगर व कस्बा समेत आसपास क्षेत्र के लोग भी लोग भारी संख्या में रामलीला मैदान में पहुंचे है। पुतला दहन होते ही आतिशबाजी रावण के पुतले का दहन होते ही पुतले में लगी आतिशबाजी भी छूटने लगी। यहां पर लगभग आधे घंटे तक आतिशबाजी चलती रही। इसे देखने बच्चों और ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। यहां पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल भी तैनात रहा। पतारा में रामलीला का मंचन समापन होने के साथ यहां पर रावण के पुतले का दहन किया गया। क्षेत्र में 8 जगहों पर हुआ रावण दहन घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि सर्किल क्षेत्र में बिधनू में पांच जगह रमईपुर, मझवान, बिधनू कस्बा, शिवगंज चौराई, कठारा, घाटमपुर में घाटमपुर कस्बा, रेउना, पतारा में रावण का पुतला तैयार किया गया था। यहां रामलीला के समापन के बाद पुतला दहन किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User