गोंडा में सपा जिला अध्यक्ष पर वसूली के आरोप:अखिलेश यादव से मुलाकात के नाम पर मांगे 25 हजार रुपए, जिला सचिव ने घेरा

Oct 20, 2026 - 12:16
0
गोंडा में सपा जिला अध्यक्ष पर वसूली के आरोप:अखिलेश यादव से मुलाकात के नाम पर मांगे 25 हजार रुपए, जिला सचिव ने घेरा
गोंडा जिले में खोरहंसा के रहने वाले सपा जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन पर उनके ही पार्टी के वर्तमान जिला सचिव हाफिज मोहम्मद यूसुफ ने वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हाफिज यूसुफ ने जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि उनकी ओर से वसूली की जा रही है और टिकट के दावेदारों का शोषण किया जा रहा है। उनसे जो है कहीं फर्नीचर के नाम पर कहीं एसी के नाम पर, कहीं सोफा के नाम पर लगातार वसूली हो रही है। गाड़ी खरीदने के नाम पर, मकान रेनोवेट के नाम पर बहुत सारे मुद्दे को लेकर के जो है यह लगातार शोषण हो रहा है सारे प्रत्याशियों का।वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के नाम पर 25 हजार रुपए खर्चा बताए जाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि हमारी मुलाकात अखिलेश यादव से नहीं हो पाई चूंकि जिला अध्यक्ष को ही ले जाने की जिम्मेदारी है और जिला अध्यक्ष हमको एक साल तक जो है बेवकूफ बनाए हुए हैं। अध्यक्ष ने अखिलेश से मुलाकात का 25000 बताया खर्चा आज तक नहीं ले गए जब हमने फिर इनके ऊपर दबाव बनाया, तब इन्होंने कहा कि ₹25,000 एक बार में मुलाकात का खर्चा आएगा। जितनी बार आप जाएंगे, उतनी बार आपको देना पड़ेगा। जिसमें 5,000 की शॉल, 5,000 का डीजल,10,000 कार्यालय का खर्चा और 5,000 रास्ते का खाना-पानी। नहीं हमने नहीं दिया। हमारी उतनी हैसियत ही नहीं है हम कैसे दे पाएंगे। अब हम चाहते हैं कि पहले जो है जिला अध्यक्ष को यहां बदला जाए। चूंकि यह जिला अध्यक्ष जो है, यह सामंती सोच का आदमी है। इनसे हमने जब कहा कि आप जो है यादव समाज के लोगों को पार्टी में अहम जिम्मेदारी देकर के उनको काम सौंपिए, तब इन्होंने यादव समाज को गाली देकर के कहा कि तुमको नहीं पता है, यह सब जो हैं, सब भाजपाई लोग हैं। ​ सपा जिला अध्यक्ष को बताया अयोग्य ​आगे कहा कि अरशद हुसैन वह सजायाफ्ता हैं वह अयोग्य हो चुके हैं। भारत के संविधान और कानून के हिसाब से 2 साल या उससे अधिक सजायाफ्ता आदमी अयोग्य हो जाता है।अगला कदम हमारा यह होगा कि हम काफी सारे लोगों को लेकर के हम पार्टी कार्यालय जाएंगे। जिसमें उपेक्षित लोग और जिनका पैसा मारा गया है वह लोग, उलेमा-ए-इकराम यह सारे लोग मदरसे के मामले पर जो रोष है। यह सारे लोग जो है पार्टी कार्यालय जाएंगे और इनको हटा कर के ही दम लेंगे। बिल्कुल राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से हम रखेंगे और फिर हम चाहते हैं कि जो दूसरा जिला अध्यक्ष हो, वह सभी समाज को लेकर के चलने वाला व्यक्ति हो। और अंबेडकरवादी विचारधारा का जिला अध्यक्ष हो, अब जो बने। कहा अंबेडकरवादी विचारधारा का हो जिला अध्यक्ष आगे जिला सचिव ने कहा कि ​चूंकि यह सभी समाज को गाली देते हैं। बैकवर्ड समाज को दलित समाज के बारे में जब हमने कहा, तो यह हमसे कहा कि इन्हीं दलित समाज को गाली देकर के कहा कि इन्हीं लोगों ने मेरे ऊपर मुकदमा लिखाया था। हम इनके दरवाजे पर कैसे जाएंगे तो पार्टी कैसे जीत पाएगी हमारा सवाल यह पैदा होता है कि सातों विधानसभा 10 साल से समाजवादी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई है। अब अगर ऐसे लोग रहेंगे अभी 2024 में इनके कार्यकाल में बहुत कम वोटों से इनके जो है भितरघात की वजह से यहां की लोकसभा सीट हार गई, जो जीती हुई सीट थी। गोंडा के बारे में एकदम हम गारंटी ले रहे हैं इस बात की इसके जिम्मेदार यही हैं पूरी तरह से। सपा जिला अध्यक्ष बोले गलत तरीके से लगाया जा रहा आरोप गोंडा सपा जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन ने जिला सचिव के आरोपों पर कहा कि मेरे ऊपर गलत तरीके से आरोप लगाया जा रहा है मेरे द्वारा किसी से कोई पैसे की वसूली नहीं की गई है। इस मामले में मैं बहुत ज्यादा बोलना नहीं चाहता हूं लोगों ने गलत तरीके से मेरे ऊपर आरोप लगाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User