गोंडा में विसर्जन के दौरान हुए हादसे में शव बरामद:16 घंटे चला रेस्क्यू, हादसे में 6 लोग डूबे थे 3 की हुई मौत
गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र में घोघरा नाले के लक्ष्मणपुर घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे 2 और युवकों के शव बुधवार सुबह 8 और 10 बजे बरामद कर लिए गए हैं। 16 घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद बुधवार सुबह अभिषेक तिवारी (18) और रामविलास प्रजापति (20) के शव मिले। मंगलवार शाम 6 बजे हुई इस घटना में कुल 6 लोग डूबे थे, जिनमें से रघुवर प्रजापति, प्रदीप कुमार और चंद्रप्रकाश को बचा लिया गया था। सुमित प्रजापति (18) का शव मंगलवार देर शाम ही मिल गया था। इस घटना में अब कुल 3 युवकों की मौत की पुष्टि हुई है। SDRF की दो टीमों और स्थानीय गोताखोरों ने लगातार 16 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। रात में भी यह अभियान जारी रहा। तरबगंज पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि भैरमपुर गांव के कुछ लोगों ने बिना पुलिस अनुमति के प्रतिमा रखी थी। बिना पुलिस को बताए लक्ष्मणपुर घाट घोघरा नाले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के लिए लेकर गए थे। जहां नाले के बीच में गहराई अधिक होने के कारण रघुवर प्रजापति, प्रदीप कुमार, चंद्र प्रकाश, सुमित प्रजापति, अभिषेक तिवारी,रामविलास प्रजापति यह लोग डूब गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रघुवर प्रजापति, प्रदीप कुमार और चंद्रप्रकाश को बचा लिया गया था, जबकि सुमित अभिषेक और रामविलास यह तीनों गहरे पानी में डूबे हुए थे। विसर्जन के दौरान नाले में गहराई अधिक होने से यह हादसा हुआ। वहीं तरबगंज एसडीएम सविता शुक्ला ने बताया कि छह लोग डूबे थे जिसमें से 3 को कल ही बचा लिया गया था। जबकि एक लड़के का शव बरामद किया गया था। अन्य दो लड़कों की तलाश जारी थी, उन दोनों के शव भी बुधवार की सुबह ढूंढ लिए गए हैं। पूरे मामले की जांच तरबगंज पुलिस और तरबगंज तहसील प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। दुर्गा प्रतिमा-विसर्जन के दौरान 4 लोगों की डूबने से मौत:गोंडा में 3 युवक डूबे, एक का शव मिला; युवकों को बचाने नदी में उतरे अधेड़ की गई जान गोंडा में मंगलवार देर शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। तरबगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर घाट पर तीन युवक नदी में डूब गए, जबकि धानेपुर थाना क्षेत्र के भैसहवा घाट पर तीन युवकों को बचाने के लिए नदी में उतरे 50 वर्षीय तुलाराम शुक्ला की भी डूबने से मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)