गोरखपुर के स्कूल में 'वन्दे मातरम्' कार्यक्रम:छात्रों ने किया सामूहिक गायन, राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया

Sep 25, 2026 - 14:14
0
गोरखपुर के स्कूल में 'वन्दे मातरम्' कार्यक्रम:छात्रों ने किया सामूहिक गायन, राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया
गोरखपुर के सुभाषचन्द्र बोस नगर स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 'वन्दे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य 'नमामि भारतम्' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्या भारती के आह्वान पर हुए इस कार्यक्रम में छात्रों ने सामूहिक रूप से वन्दे मातरम् का गायन किया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति और सांस्कृतिक स्वाभिमान की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। शिशु शिक्षा समिति के सहमंत्री चंद्रशेखर पांडेय ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि 'वन्दे मातरम्' मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति का अमर स्वर है। वहीं, प्रबंध समिति के मंत्री डॉ. अश्वनी कुमार वर्मा ने इसे भारत की सांस्कृतिक विरासत बताया। प्राचार्य राजीव कुमार श्रीवास्तव और अन्य अतिथियों की मौजूदगी में संपन्न इस कार्यक्रम ने छात्रों में राष्ट्रीय एकता और समर्पण का नया उत्साह भर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User