गोरखपुर की सोनाली ने अपने हुनर से बनाई पहचान:आर्ट एंड क्राफ्ट कर यूनिक गिफ्ट हैंपर्स बनाती, शुरू किया खुद का ब्रांड
गोरखपुर में बेतियाहाता की रहने वाली सोनाली अग्रवाल ने अपनी हुनर को पहचान बनाया। घर पर की गई छोटी- छोटी क्राफ्ट और कलाकारियों से ही एक बिजनेस शुरू किया है। इस समय उनकी खुद की एक ब्रांड है। जिसके तहत वो फेस्टिव थीम बेस्ड डेकोरेटिव आइटम्स बनाती हैं। साथ ही राखी, दीवाली, होली, नवरात्री और चॉकलेट हैंपर, रंगोली प्लैटर्स जैसे आइटम्स भी तैयार करती हैं। सोनाली बताती हैं कि उन्हें शुरू से ही कुछ न कुछ क्रिएटिविटी करने का शौक था। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को अलग- अलग तरह की हैंडमेड चीजें बनाकर गिफ्ट किया करती थी, जो लोगों को खूब पसंद आती थी। बच्चों के ब्रेसलेट से की शुरुआत
शुरुआत बच्चों के ब्रेसलेट बनाने से किया था। धीरे- धीरे शगुन के लिफाफे और अलग- अलग तरह गिफ्ट हैंपर्स बनाने लगी। लोगों की तारीफ सुनकर इस काम में उनकी रूचि बढ़ने लगी और वहीं शुरू हुआ हुनर को पहचान बनाने का सफर। 2009 में उनकी शादी हुई थी। उसके दो साल बाद घर पर टाइम पास करने के लिए ससुराल में रहने वाले छोटे- छोटे बच्चों के लिए ब्रेसलेट बनाने लगी। जो उन्हें बहुत पसंद आती थी। धीरे- धीरे अलग- अलग तरह का शगुन का लिफाफा बनाया। जो रिश्तेदारों के घर भेजने पर तारीफ मिलती थी। उसके बाद कई तरह के गिफ्ट हैम्पर बनाकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट करती थी। उन्हें हमेशा पसंद आता था। दो साल पहले शुरू किया बिजनेस
ऐसे ही टाइम बीतता गया और तारीफ सुनकर सोनाली की रूचि उनके काम में बढ़ने लगी। फिर अपने हुनर को पहचान बनाने का विचार मन में आया। वहीं उन्होंने बेचने के उद्देश्य से चीजें बनाना शुरू किया। सोनाली ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने शहर के एक एग्जीबिशन में अपनी स्टॉल लगाई थी। जहां लोगों का रिस्पॉन्स बहुत अच्छा मिला। वहीं से उन्होंने रफ्तार पकड़ी और लागातर मेहनत करती गई। 'ट्यूक्लिप हैंडमेड ट्रेजर' नाम से बनाया ब्रांड
इस दौरान अपने छोटे से बिजनेस को ब्रांड बनाने लिए उसका नाम "ट्यूक्लिप हैंडमेड ट्रेजर" रखा। आज इसके तहत हाथ से बने आइटम्स एंगेजमेंट और हल्दी थाली, दीवाली, बेबी शॉवर, होली, कंजक और अन्य तरह की हैम्पर बनाती हैं। साथ ही डेकोरेटिव आइटम्स भी तैयार करती हैं। ऑनलाइन कोर्स कर गहरी जानकारी ली
सोनाली ने अपने आप को और बेहतर बनाने के लिए एक साल का हैम्पर्स मेकिंग ऑनलाइन कोर्स किया। जिसके जरिए बैलून, चॉकलेट, बेबी शॉवर और अन्य तरह की हैम्पर तैयार करने की गहराई से जानकारी ली। पिछले एक साल से हैम्पर्स की सेल बढ़ीं है। एग्जीबिशन से मिला एक बेहतर मंच
बिजनेस की शुरुआत एक एग्जीबिशन से हुई थी। उसके बाद लगातार कई एग्जीबिशन में उन्होंने अपनी स्टॉल लगाई। हर जगह उन्हें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है। आगे भी कई जगह स्टॉल लगाने वाली हैं। सोनाली अपने घर से ही बिजनेस रन करती हैं। उन्हें ऑर्डर देने के लिए लोग मोबाइल फोन के जरिए संपर्क करते हैं। लेकिन ज्यादातर सेल एग्जीबिशन में ही होती है। पति और परिवार का मिला साथ
उनका कहना है बिजनेस शुरू करने में उनके पति ने बहुत साथ दिया। हर तरह से उनके साथ खड़े रहें। घर में उनकी 15 साल की बेटी, सास- ससुर और देवर का परिवार रहते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)