गोरखपुर में 20 इंस्पेक्टर-दरोगा को मिली नई तैनाती:पुलिस लाइन से थानों पर भेजे गए 12 उपनिरीक्षक, मीडिया सेल से भी तबादला

Oct 17, 2026 - 05:51
0
गोरखपुर में 20 इंस्पेक्टर-दरोगा को मिली नई तैनाती:पुलिस लाइन से थानों पर भेजे गए 12 उपनिरीक्षक, मीडिया सेल से भी तबादला
गोरखपुर एसएसपी के आदेश पर 20 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। सभी को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर जाकर कार्यभार ग्रहण करें। तबादला सूची में DCRB, पुलिस लाइन, PRO, सोशल मीडिया और थानों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं। शुक्रवार की देर रात करीब 3 बजे तबादला की सूची जारी की गई। किसे कहां भेजा गया आदेश के मुताबिक निरीक्षक विजय कुमार सिंह को DCRB से डायल 112 में भेजा गया है। उपनिरीक्षक आनन्द कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से थाना गुलरिहा और उपनिरीक्षक राजू रंजन सिंह को थाना चौरीचौरा से चौकी प्रभारी गोबड़ौर, थाना झंगहा बनाया गया है। उपनिरीक्षक रंजीत रंजन को थाना तिवारीपुर से चौकी प्रभारी डोमिनगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक ओमप्रकाश गुप्ता को पीआरओ से थाना शाहपुर भेजा गया है। इन्हें मिली अलग-अलग थानों पर तैनाती पुलिस लाइन से 12 उपनिरीक्षकों को अलग-अलग थानों पर तैनाती दी गई है। इसमें उपनिरीक्षक सोनू कुमार को थाना गीडा, आशुतोष सिंह को थाना बेलीपार, अंजनी कुमार तिवारी को थाना चिलुआताल, संतोष कुमार यादव को थाना गगहा, उमेश कुमार यादव को थाना बेलीपार, अविनाश कुमार सिंह को थाना गोला, विनय कुमार सिंह को थाना पिपराइच, उमेश सिंह यादव को थाना पीपीगंज, उमेश चन्द्र शुक्ला को थाना पीपीगंज, वीरेन्द्र सिंह यादव को थाना गगहा, दीपक कुमार गुप्ता को थाना कैंपियरगंज भेजा गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह को थाना एम्स, शैलेन्द्र सिंह यादव को थाना राजघाट, आलोक कुमार सिंह को थाना बांसगांव में तैनात किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक सुमित कुमार जो सोशल मीडिया सेल में तैनात थे, उन्हें थाना गोला भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चुनाव और त्योहारों को देखते हुए थानों पर फोर्स को मजबूत किया जा रहा है। पुलिस लाइन में काफी समय से जमे दरोगाओं को फील्ड में भेजकर कानून व्यवस्था को और बेहतर करने की कवायद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User