गोरखपुर में 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश जारी:26°C तापमान, ठंडी हवाओं से मिली राहत; रविवार तक बारिश की संभावना

Sep 25, 2026 - 10:43
0
गोरखपुर में 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश जारी:26°C तापमान, ठंडी हवाओं से मिली राहत; रविवार तक बारिश की संभावना
गोरखपुर में मौसम ने अचानक करवट ली है। पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर फुहारों वाली बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह से आसमान घने बादलों से ढका है और धूप पूरी तरह गायब है। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है। लंबे समय से पड़ रही उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को इस बदलाव से राहत मिली है। बारिश के साथ 25 से 27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे चिपचिपी गर्मी से राहत मिली है। सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है। लोग घरों और सड़कों पर बदले मौसम का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। 26 डिग्री तक रह सकता है अधिकतम तापमान मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और बीच-बीच में हल्की फुहारें पड़ने का अनुमान है। रविवार तक जारी रह सकती है बारिश मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, गोरखपुर और आसपास के इलाकों में रविवार तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। जलभराव और फिसलन की बढ़ सकती है समस्या लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और सड़कों पर फिसलन की समस्या हो सकती है। इससे आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, किसानों के लिए बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। इससे खेतों में नमी बनी रहेगी और फसलों को फायदा मिल सकता है। बादलों और फुहारों से सुहावना हुआ मौसम ठंडी हवाओं, बादलों की छांव और फुहारों वाली बारिश ने गोरखपुर का मौसम सुहावना कर दिया है। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को मौसम के इस बदलाव से राहत मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User