गोरखपुर में आज निकलेगी शोभा यात्रा, डायवर्जन लागू:गोरखनाथ रोड पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन, बदले रास्ते से निकलेंगे
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर से मंगलवार को निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस यात्रा में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। सुरक्षा के लिहाज से 1100 से अधिक पुलिस कर्मियों, 2 कंपनी पीएसी, ड्रोन और 200 मकानों पर सुरक्षा-कर्मियों की डयूटी लगाई गई है। एसपी यातायात अमित श्रीवास्तव ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। अपराह्न तीन बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक गोरखनाथ मंदिर की तरफ वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। इन स्थानों पर लागू रहेगा डायवर्जन - धर्मशाला चौराहे से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन धर्मशाला चौकी से सीधे गंगेज, दुर्गाबाड़ी, सूरजकुंड, ग्रीन सिटी और कौड़ियहवा मोड़ होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- जेपी अस्पताल से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों को जेपी अस्पताल गली से दुर्गाबाड़ी होकर अपने गंतव्य की ओर जाना होगा। - इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन रामनगर तिराहा और नकहा ओवरब्रिज होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- लेबर तिराहे से गोरखनाथ मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। इन वाहनों को सूरजकुंड होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। - गोरखनाथ थाने के पीछे तिराहे से मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन गोरखनाथ थाने के पीछे से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- गोरखनाथ मंदिर के गेट नंबर-दो से गोरखनाथ थाने की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को जाहिदाबाद तिराहे से अपने गंतव्य की ओर जाना होगा। - दशहरी बाग तिराहे से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन कौड़ियहवा मोड़ होते हुए इंडस्ट्रियल मोड़ की ओर जाएंगे और वहां से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
- अधियारीबाग तिराहे से रामलीला मैदान की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को रसूलपुर, दशहरी बाग तिराहा और कौड़ियहवा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाना होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)