गोरखपुर में आज से 2 दिन रहेगा डायवर्जन:दुर्गा प्रतिमा विसर्जन तक यातायात व्यवस्था में बदलाव, बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन
गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए 21 और 22 अक्टूबर को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दोनों दिन शाम चार बजे से प्रतिमा विसर्जन समाप्त होने तक महानगर क्षेत्र में वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। एसपी यातायात अमित श्रीवास्तव ने लोगों से निर्धारित मार्गों से आवागमन का पालन करने की अपील की है। इस दौरान एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन से छूट दी गई है। इन मार्गों से होगा आवागमन - लखनऊ की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहन, सहजनवा बाइपास जीरो प्वाइंट से ही डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। - वाराणसी, आजमगढ़, मऊ एवं सहजनवा से गोरखपुर आने वाले भारी वाहन, बेलीपार थाना क्षेत्र बाघागाड़ा स्थित फोरलेन पर डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन रामनगर करजहां एवं कालेसर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- कुशीनगर से आने वाले वाहन, कोनी फोरलेन से रामनगर करजहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। शहर की तरफ प्रवेश वर्जित रहेगा। - देवरिया से आने वाले भारी वाहन, रामनगर करजहां फोरलेन, बाघागाड़ा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। शहर की तरफ प्रवेश वर्जित रहेगा।
- गोरखपुर बस अड्डा से लखनऊ व वाराणसी की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें, देवरिया बाइपास से डायवर्ट होंगे। ये वाहन देवरिया बाइपास रोड से सिक्टौर होकर रामनगर करजहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी डायवर्ट होंगे। - नौसढ़ चौराहे से ट्रांसपोर्टनगर चौराहे की तरफ आने वाली रोडवेज बसें, बाघागाड़ा, रामनगर करजहां, देवरिया बाइपास, सिक्टौर, होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।
- रोडवेज बस, आयल टैंकर, गैस टैंकर, दुग्ध वाहन एवं राजकीय वाहन, विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाइपास मार्ग से असुरन चौराहा, खजांची चौराहा होते हुए स्पोर्ट कालेज चौराहा, नक़हा ओवरब्रिज से बरगदवा चौराहा होकर फरेंदा सोनौली की तरफ जाएंगी। - फरेंदा, पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये वाहन बरगदवा चौराहा से नकहा ओवरब्रिज से स्पोर्ट कालेज खजांची चौराहा से असुरन चौराहा, कौवाबाग मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया एवं कुशीनगर की ओर जाएंगे।
- नौसड़ तिराहे से शहर के तरफ आने वाले भारी वाहन, 20 व 21 अक्टूबर को पूर्ण रूप से प्रतिमा विसर्जन तक प्रतिबंधित रहेंगे। ये भारी वाहन नौसड़ तिराहा से बाघागाड़ा से रामनगर करजहां होकर अपने गंतव्य स्थान पर जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)