गोरखपुर में अशोक सिंघल जन्मशताब्दी कार्यक्रम:सुरेंद्र जैन ने समाज निर्माण अभियान बताया, राम आंदोलन के विचारों पर चर्चा

Oct 04, 2026 - 19:57
0
गोरखपुर में अशोक सिंघल जन्मशताब्दी कार्यक्रम:सुरेंद्र जैन ने समाज निर्माण अभियान बताया, राम आंदोलन के विचारों पर चर्चा
गोरखपुर में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन अशोक सिंघल के लिए मंदिर निर्माण के साथ समाज निर्माण का अभियान था। वह आज श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में कटरा कुटी महंत स्वामी चिन्मय दास, महाराज ज्ञानी ताजेंद्र सिंह, स्वामी अर्जुनानंद, महाराज स्वामी राम लखन दास और प्रांत संघ चालक डॉ महेंद्र अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रांत मंत्री नागेंद्र और आचार्य पद्धति प्रांत सह मंत्री सगुण श्रीवास्तव ने किया। जैन ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन ने धर्म, संस्कृति, इतिहास और समाज के प्रश्नों को राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र बना दिया। अशोक सिंघल के लिए राम केवल मंदिर के गर्भगृह में प्रतिष्ठित होने वाले आराध्य नहीं थे, बल्कि वे भारतीय जीवन-दृष्टि, मर्यादा, कर्तव्य, त्याग और लोकमंगल के प्रतीक थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User