गोरखपुर में BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन:JNU में कांग्रेस MP पर लगे उत्पीड़न के आरोपों पर भड़की, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाएं

Oct 13, 2026 - 18:13
0
गोरखपुर में BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन:JNU में कांग्रेस MP पर लगे उत्पीड़न के आरोपों पर भड़की, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाएं
गोरखपुर में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जनाक्रोश रैली निकाली। महिलाओं ने JNU के पूर्व प्रोफेसर और कांग्रेस MP पर लगे उत्पीड़न के आरोपों को सही पाए जाने का दावा किया। विरोध जताते हुए प्रोफेसर के तत्काल इस्तीफे और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रोफेसर और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली की शुरुआत नगम निगम स्थित रानी लक्ष्मी बाई पार्क से निकल कर मुख रास्तों और चौराहों से होते हुए टाउन हॉल पहुंची, जहां एक सभा के रूप में इसका समापन हुआ। रैली में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां, बैनर और पार्टी के झंडे लेकर शामिल हुईं। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का भी किया विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला नेताओं ने जेएनयू प्रकरण में आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ तुरंत निलंबन और कड़े एक्शन की मांग उठाई। इसके साथ ही महिला कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस मामले को लेकर आयोजित किए गए प्रदर्शन का भी पुरजोर विरोध किया। नेताओं का कहना था कि महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। महिलाओं का सम्मान करना सीखें राहुल- प्रदर्शनकारी रैली के दौरान बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला बोला। महिला नेताओं ने कहा कि जो लोग मंचों से महिलाओं के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उन्हें सबसे पहले खुद महिलाओं की इज्जत करना सीखना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह का दोहरा मापदंड या भेदभाव बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं के मान-सम्मान की रक्षा के लिए बीजेपी महिला मोर्चा सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज ऐसे ही बुलंद करता रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User