गोरखपुर में दरोगा ने दी गालियां:VIDEO बनाने पर मामा और नाबालिग भांजे को रात भर थाने पर बैठाया, सीओ करेंगे जांच

Oct 19, 2026 - 08:08
0
गोरखपुर में दरोगा ने दी गालियां:VIDEO बनाने पर मामा और नाबालिग भांजे को रात भर थाने पर बैठाया, सीओ करेंगे जांच
गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र की दुर्गाबाड़ी चौकी पर किशोर के मामा से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि भांजे को अपशब्द कहने का विरोध करने पर चौकी प्रभारी ने उन्हें धक्का देकर बाहर कर दिया। मामा ने मोबाइल से वीडियो बनाया तो पुलिसकर्मी नाराज हो गए। आरोप है कि पुलिस उन्हें थाने ले गई और रातभर बैठाए रखा। रविवार दोपहर शांतिभंग की आशंका में उनका चालान कर दिया गया। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। उधर, सीओ कोतवाली ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चों के मारपीट का मामला जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात चौकी क्षेत्र में दो किशोरों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस दोनों को चौकी ले गई। इसकी जानकारी पर एक किशोर के मामा अपने भतीजे के साथ वहां पहुंचे। वह भांजे को विवाद करने को लेकर डॉट फटकार रहे थे। मामा का आरोप है कि इसी दौरान चौकी प्रभारी ने किशोर को अपशब्द बोलना शुरू कर दिया। मामा ने विरोध करते हुए कहा कि किशोर की मां उनकी बहन है, ऐसे में उसे गाली क्यों दी जा रही है? इस पर चौकी प्रभारी नाराज हो गए और मामा को धक्का देकर चौकी से बाहर कर दिया। वीडियो बनाने पर भी जताई नाराजगी मामा के मुताबिक, चौकी पर हुए घटनाक्रम के दौरान लोगों की भीड़ जुट गई थी। उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो पुलिसकर्मी नाराज हो गए। आरोप है कि पुलिस दोनों किशोरों को थाने ले गई। परिजनों के साथ पहुंचे मामा को भी बैठा लिया गया। उन्होंने रातभर दुर्व्यवहार करने और दोनों किशोरों की पिटाई करने का आरोप लगाया है। रविवार सुबह पुलिस ने किशोरों को उनके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया, जबकि मामा का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। चौकी प्रभारी ने अपशब्द कहने के आरोप को खारिज किया है। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User