गोरखपुर में कबड्डी प्रतियोगिता कल से:प्रदेशभर से जुटेंगे 1400 खिलाड़ी, 17 तक चलेंगे मुकाबले

Oct 13, 2026 - 19:34
0
गोरखपुर में कबड्डी प्रतियोगिता कल से:प्रदेशभर से जुटेंगे 1400 खिलाड़ी, 17 तक चलेंगे मुकाबले
गोरखपुर मंडल में माध्यमिक विद्यालयी प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज बुधवार से गोरखपुर के राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर होगा। प्रदेश भर से लगभग 1400 खिलाड़ी अपने दमखम और कौशल का परिचय देंगे। यह प्रतियोगिता 14 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। पहले 2 दिन का मुकाबला बालिकाओं का होगा, जबकि 16 और 17 अक्टूबर को बालक वर्ग की प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडल के साथ एक स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और एक कस्तूरबा गांधी की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्गों में होगी। प्रतियोगिता के संयोजक संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। बालिकाओं की आवासीय व्यवस्था शहर के 11 विद्यालयों में की गई है। बालकों की आवासीय व्यवस्था भी विभिन्न विद्यालयों में की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर में मंडल में चौथा और जनपद में तीसरी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। आयोजक प्रधानाचार्य डॉक्टर विश्व विकास सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता से स्थानीय खिलाड़ियों को सीखने और प्रेरित होने के अवसर मिलेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User