गोरखपुर में पत्नी का पेट फाड़ने वाला अरेस्ट:भाई के साथ हंसी मजाक करते देख हंसिया से मारा था, आंत बाहर आई, 20 टांके लगे

Oct 20, 2026 - 05:41
0
गोरखपुर में पत्नी का पेट फाड़ने वाला अरेस्ट:भाई के साथ हंसी मजाक करते देख हंसिया से मारा था, आंत बाहर आई, 20 टांके लगे
मेरे सगे भाई से पत्नी का अफेयर चल रहा था। शादी को 20 साल हो गए थे। इधर एक साल से कुछ ज्यादा ही मेरे छोटे भाई से पत्नी हंसी मजाक करती थी। उसे जान से मारने के लिए हंसिया से हमला किया। मुझे इसका जरा भी पछतावा नहीं है। यह कबूलनामा पत्नी का हंसिया से पेट फाड़कर जानलेवा हमला करने वाले पति जलालुद्दीन का है। गोरखपुर में पत्नी की जान लेने की कोशिश करने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोमवार को जेल भिजवा दिया। आरोपी के हमले में महिला का पेट फट गया था। उसकी आंत बाहर आ गई थी। परिजनों ने आंत को कपड़े से बांधा फिर पुलिस की मदद से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके आंत को पेट के अंदर किया। इस ऑपरेशन में महिला को 20 से अधिक टांके लगे हैं। अभी डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताई हे। डॉक्टरों की निगरानी में उसे आईसीयू में रखा गया है। बीआरडी में महिला की हालत गंभीर आरोपी के हमले में महिला का पेट फट गया था। उसकी आंत बाहर आ गई थी। परिजनों ने आंत को कपड़े से बांधा फिर पुलिस की मदद से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके आंत को पेट के अंदर किया। इस ऑपरेशन में महिला को 20 से अधिक टांके लगे हैं। अभी डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताई हे। डॉक्टरों की निगरानी में उसे आईसीयू में रखा गया है। गीडा के हरैया गांव की घायल महिला साफिया की बेटी रहनुमा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है। जलालुद्दीन के सात बच्चे हैं। इसमे 6 बेटियां और एक बेटा है। बच्चे भी पिता की करतूत से नाराज हैं। अब जानिए पूरा घटनाक्रम गोरखपुर में सात बच्चों के पिता ने अपनी पत्नी पर हंसिया से हमला कर दिया। हमले में महिला का पेट फट गया। इससे उसकी आंत बाहर आ गईं। इसके अलावा सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजन पुलिस की मदद से किसी तरह महिला की आंत बांधकर उसे BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। मामला गीडा थाना क्षेत्र के हरैया गांव का है। आरोप है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर पति ने हंसिया से पत्नी पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सिर और गर्दन पर किए वार हरैया गांव निवासी जलालुद्दीन उर्फ पंगूल (45) का रविवार शाम पत्नी साफिया से विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि जलालुद्दीन को पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद उसने हंसिया से हमला कर दिया। हमले में साफिया का पेट फट गया, जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल भिजवाया और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, बड़ी बेटी रहनुमा की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना पर गीडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को एंबुलेंस से BRD मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। बेटी बोली-पापा अक्सर मां की पिटाई करते हैं पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर आरोपी जलालुद्दीन को हिरासत में ले लिया। जलालुद्दीन के सात बच्चे हैं। इसमे 6 बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी 23 साल की रहनुमा ने बताया कि पिता आए दिन मां पर हमला करते रहते हैं। काफी दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि- आरोपी जलालुद्दीन के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। घायल साफिया का उपचार चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User