गोरखपुर में रास रंग आयोजित:संगीत और डांडिया की धुन पर थिरके प्रतिभागी, सुरुचि अग्रवाल रहीं विजेता

Oct 19, 2026 - 23:14
0
गोरखपुर में रास रंग आयोजित:संगीत और डांडिया की धुन पर थिरके प्रतिभागी, सुरुचि अग्रवाल रहीं विजेता
गोरखपुर में मारवाड़ी युवा मंच उड़ान की ओर से निर्वाणा सरोवर पोर्टिको में डांडिया और गरबा उत्सव ‘रास रंग 2026’ का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों, संगीत और डांडिया की खनक के बीच सदस्यों और अतिथियों ने उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन क्लबिंग से हुआ। इसके बाद मां विंध्यवासिनी को समर्पित नृत्य प्रस्तुति हुई। डांडिया और गरबा के दौरान प्रतिभागियों ने संगीत की धुन पर नृत्य किया। आयोजन में बेस्ट डांडिया क्वीन, बेस्ट गरबा क्वीन, बेस्ट मेकअप और बेस्ट हेयरस्टाइल सहित विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। लकी ड्रॉ में सुरुचि अग्रवाल विजेता रहीं। कार्यक्रम के टाइटल स्पॉन्सर बीइंग देसी और को-टाइटल स्पॉन्सर हेयर एंड मेकअप यूनिसेक्स स्टूडियो, श्रेया सिंह रहे। अंजलि लिलारिया, प्रिया अग्रवाल और मोना जालान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। एंकर अभिषेक ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान सदस्यों और अतिथियों ने अपनी तस्वीरों से कस्टमाइज्ड फ्रिज मैग्नेट भी बनवाए। आयोजन में मंच की अध्यक्ष दिशा तिबरेवाल, उपाध्यक्ष प्राची जैन, संयुक्त सचिव कामना अग्रवाल तथा प्रोग्राम डायरेक्टर्स पूजा जोशी, शुभांगी अग्रवाल, विभा जिंदल और रीता भालोटिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्वाति, निशि, रिया, पूर्णिमा, शिवांगी और एकता सहित अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के साथ आपसी मेलजोल व सौहार्द को बढ़ावा दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User