गोरखपुर थप्पड़ कांड में एक गिरफ्तार:निष्कासित सपा नेता को ढूंढ रहीं 4 टीमें, फायर मिस होने से बची पूर्व जिलाध्यक्ष की जान
गोरखपुर के प्रेस क्लब में समाजवादी पार्टी के प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया। वहीं निष्कासित सपा नेता और उनके बेटों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहपुर के बिछिया आजाद नगर निवासी अंकित कुमार गौड़ के रूप में हुई। प्रेस क्लब में 03 अक्टूबर को मारपीट के बाद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की तहरीर दी। आरोप लगाया कि सपा नेता अंशुमान सिंह, कमलेश सिंह, विमलेश सिंह, सहयोगी अंकित कुमार गौड़, शुभम राय व अन्य 10 अज्ञात लोग भरी सभा में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से हमला कर दिए। कमलेश सिंह व विमलेश सिंह ने असलहे से फायर किया गया, जो मिस हो गया। इस वजह से जान बच गई। आरोपों के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को भेजी रिपोर्ट पुलिस अंशुमान सिंह और उनके बेटों समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर दबिश दे रही है। वहीं, अंशुमान सिंह के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए पुलिस ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। पुलिस अन्य आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस की भी जानकारी जुटा रही है। कुर्सी को लेकर हुआ विवाद
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का आरोप है कि प्रेसवार्ता के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ। कहासुनी बढ़ने पर अंशुमान के बेटे कमलेश सिंह ने रामनगीना प्रसाद साहनी को थप्पड़ मार दिया। तहरीर में असलहा लहराने और फायरिंग के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा था। मामले में अधिवक्ता भी समर्थन में उतर गए थे। अधिवक्ताओं ने रामनगीना को अधिवक्ता बताते हुए केस दर्ज करने की मांग की थी। प्रेस क्लब अध्यक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी ने भी 12 सपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष कैंट को तहरीर देकर बताया कि 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे प्रेस क्लब सभागार में सपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम की पत्रकार वार्ता आयोजित थी। आरोप है कि प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, मोहसिन खान, काजल निषाद, संजय पहलवान, शब्बीर कुरैशी, संजय निषाद, अंशुमान सिंह, कमलेश सिंह, विजय बहादुर यादव आदि असलहा लेकर सभागार में आ गए। प्रेस वार्ता के दौरान किसी बात को लेकर आपस में मारपीट करने लगे। जिससे कवर कर रहे पत्रकार असहज हो गए, किसी तरह इधर-उधर हटकर सभी ने अपनी जान बचाई। इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया दोनों मुकदमों की जांच चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। पुलिस घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)