गोवंश की दुर्दशा पर मेरठ नगर आयुक्त का घेराव:भाकियू धनसिंह कोतवाल ने की निराश्रित पशुओं के लिए इलाज, चारा और छाया दिलाने की मांग
परतापुर स्थित गोशाला में गोवंश की दुर्दशा को लेकर भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन ने आज नगर आयुक्त के आवास का घेराव करने की घोषणा की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर का कहना है कि गोशाला में बीमार और घायल गोवंश के उपचार के साथ ही चारा, पानी और छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल ने मांग की है कि परतापुर गोशाला में बीमार और घायल गोवंश के लिए तत्काल पशु चिकित्सक की तैनाती की जाए और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा गोशाला में पर्याप्त चारा-पानी और छाया की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई गई है। संगठन ने निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने और इस संबंध में प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग की है। किसान संगठन ने चेतावनी दी है कि 12 अक्टूबर को नगर आयुक्त आवास का घेराव कर निराश्रित गोवंश को पकड़कर वहां बांधा जाएगा और विरोध दर्ज कराया जाएगा। संगठन का कहना है कि गोवंश की देखभाल और उपचार के लिए प्रशासन को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि बीमार और घायल पशुओं को राहत मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)