ग्रेनो वेस्ट में तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत:मां और चचेरे भाई की मौत के बाद डिप्रेशन में था, पुलिस जांच कर रही
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी-1 में सोमवार को एक युवक तीसरी मंजिल से गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पुलकित गौतम (26) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पुलकित गौतम फर्स्ट एवेन्यू, गौर सिटी-1 का रहने वाला था। वह पिछले काफी समय से डिप्रेशन में था। उसकी मां की एक साल पहले और चचेरे भाई की तीन महीने पहले मौत हो गई थी, जिससे वह बहुत परेशान था। सोमवार को डायल-112 पर सूचना मिली कि एक युवक तीसरी मंजिल से गिर गया है। बिसरख कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। घटना के समय पुलकित के पिता और बहन घर पर थे। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह और अन्य तथ्यों की जांच में मदद मिलेगी। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)