ग्रेटर नोएडा में गरबा कार्यक्रम में हंगामा:थार सवारों ने बैरियर तोड़ा, गार्ड को कुचलने की कोशिश; 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्पायर सोसाइटी में गरबा कार्यक्रम के दौरान हंगामा हुआ। सोसाइटी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने बाहर से आए लोगों पर महिलाओं से बदसलूकी, धमकी और शराब के नशे में लोगों को कुचलने की कोशिश का आरोप लगाया है। आरोप है कि रोकने पर थार सवार सोसाइटी का बैरियर तोड़कर भाग गए। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 18 अक्टूबर की रात सोसाइटी में गरबा कार्यक्रम चल रहा था। चार गाड़ियों में करीब 10 लोग पहुंचे। उन्होंने नो पार्किंग में गाड़ियां खड़ी कर गरबा कार्यक्रम में महिलाओं से बदसलूकी की। विरोध करने पर आरोपी गालियां देने लगे। कई लोगों ने शराब पी रखी थी और निवासियों को जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता विश्वास कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपियों को बाहर जाने को कहा गया तो वे गाड़ियों में बैठकर निकलने लगे। थार को तेज रफ्तार से चलाया गया। गार्ड और निवासियों ने रोकने की कोशिश की तो चालक ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया। थार सवार आरोपी गेट नंबर-2 का बैरियर तोड़कर फरार हो गए। बिसरख थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)