ग्रेटर नोएडा में व्यक्ति ने घर के बाहर फेंका कूड़ा:पब्लिक अनाउंसमेंट के बाद वापस ले गया

Oct 10, 2026 - 13:13
0
ग्रेटर नोएडा में व्यक्ति ने घर के बाहर फेंका कूड़ा:पब्लिक अनाउंसमेंट के बाद वापस ले गया
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन में खुले में कूड़ा फेंकना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा। सीसीटीवी में कैद होने के बाद उसे अपना कूड़ा वापस घर ले जाना पड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सेक्टर बीटा वन के आरडब्ल्यूए महासचिव हरेंद्र भाटी ने बताया कि साफ-सफाई के लिए लगातार काम हो रहा है। खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर चालान होता है। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 10 अक्टूबर की रात करीब सवा 10 बजे एक व्यक्ति बच्चों के साथ कूड़ा फेंकने आया। उसने दीवार के किनारे कूड़ा फेंका, लेकिन सीसीटीवी में कैद हो गया। निगरानी कर रहे व्यक्ति ने पब्लिक अनाउंसमेंट कर उसे कूड़ा उठाने को कहा। चेतावनी के बाद वह व्यक्ति कूड़ा उठाकर घर ले गया। पहले तो वह काफी देर यह समझ ही नहीं पाया की आवाज कहां से आ रही है उसे कई बार कूड़ा उठाने के लिए बोला गया और कहा गया कि अगर कूड़ा नहीं उठाया तो तुम्हारा चालान हो जाएगा। लोग इस पहल की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि सफाई के लिए जागरूकता और नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User