ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 1,008 कन्याओं का पूजन:प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ने किया, पैरा-एथलीट श्वेता शर्मा भी रहीं मौजूद
नवरात्रि पर प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इकोटेक-12 स्थित रामलीला मैदान में 1,008 कन्याओं का पूजन किया। अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट और स्वर्ण पदक विजेता श्वेता शर्मा इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। ट्रस्ट के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने इसमें उत्साह से भाग लिया। आसपास की सोसाइटियों से कई कन्याएं और बच्चे मैदान में पहुंचे। सभी कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद बांटा गया। सनातन धर्म में कन्या पूजन का खास महत्व है, जहां कन्याओं को मां दुर्गा का प्रतीक मानते हैं। इस आयोजन से नारी शक्ति के सम्मान और बेटियों के प्रति श्रद्धा का संदेश दिया गया। श्वेता शर्मा ने भाला फेंक, शॉट पुट और डिस्कस थ्रो जैसे खेलों में देश का नाम रोशन किया है। ट्रस्ट अध्यक्ष दीपक यादव ने इसे संस्कृति और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)