ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई संख्या,नोएडा एयरपोर्ट, दनकौर, नॉलेज पार्क और यमुना सिटी को सहुलियत

Oct 14, 2026 - 10:08
0
ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई संख्या,नोएडा एयरपोर्ट, दनकौर, नॉलेज पार्क और यमुना सिटी को सहुलियत
ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चार नए रूट पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में चलने वाली ई-बसों की संख्या 25 से बढ़ाकर 35 कर दी गई है। नए रूट शुरू होने से नोएडा एयरपोर्ट, दनकौर, नॉलेज पार्क और यमुना सिटी जाने वाले यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। दरअसल, जून में 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया था। इनमें 50 बसें नोएडा प्राधिकरण, जबकि 25-25 बसें ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित की जा रही हैं। ग्रेटर नोएडा में शुरुआत में चार रूट पर बसें चलाई जा रही थी। अब चार नए रूट शुरू होने के बाद इनकी संख्या आठ हो गई है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बढ़ेगी बस सीनियर मैनेजर अर्बन सर्विसेज सन्नी यादव के मुताबिक, जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक मिल रही है, वहां बसों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके लिए सर्वेक्षण कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर चरणबद्ध तरीके से बसों की संख्या और रूट बढ़ाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक सेक्टर और आसपास के कस्बों को सार्वजनिक परिवहन से जोड़ा जा सके। चार से अधिक जगह बने चार्जिंग स्टेशन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में चार्जिंग की समस्या न आए, इसके लिए ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में चार्जिंग स्टेशन भी बढ़ाए जा रहे हैं। अब तक चार से अधिक स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन लगाए जा चुके हैं। इससे बसों को चार्ज करने और नियमित संचालन में मदद मिलेगी। इन चार नए रूट पर शुरू हुईं बसें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User